Kausambi News: बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहा अधेड़ जख्मी
कौशाम्बी, जुलाई 12 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के भानीपुर गांव निवासी बृजेश कुमार 10 जुलाई की रात घरेलू सामान खरीदने सैनी के मीरापुर तकिया तिराहा गए थे। वहां सामान लेने के बाद सड़क पार करते वक्त एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी थी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। दाहिना पैर टूट गया है। अभी तक होश नहीं आया है। एसआरएन प्रयागराज में इलाज चल रहा है। पीड़ित की भयाहू मालती देवी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.