Kausambi News: बाइक की टक्कर से जख्मी महिला की गई जान
कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के लोंहदा गांव के समीप बाइक की टक्कर से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। लोंहदा निवासी 50 वर्षीय बृजरानी देवी पत्नी स्व. कन्नालाल सरोज 19 सितंबर की शाम अपनी नातिन को शौच कराने लेकर गई थी। गांव के बाहर सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी थी। हादसे में बृजरानी को गंभीर चोटें आई थीं। परिवार वाले लखनऊ के निजी अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढ़स बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों, परिचितों व रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.