Kausambi News: बाइक की टक्कर से जख्मी अधेड़ की मौत
कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव का रामकरन (52) छह दिन पहले किसी काम से मूरतगंज स्टेट बैंक के समीप से चंदवारी मोड़ की तरफ जा रहा था। इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में रामकरन को गंभीर चोटें आईं थीं। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसे एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराय था। रविवार की रात इलाज के दौरान वहां मौत हो गई। अधेड़ की मौत के बाद से परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। थाना प्रभारी एनके नागर का कहना है कि टक्कर से बाद बाइक सवार वाहन समेत भाग निकला था। उसकी तलाश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.