Kausambi News: बाइकों की भिड़ंत में ससुर-बहू जख्मी, केस
कौशाम्बी, जुलाई 30 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव निवासी अवधेश पाल ने बताया कि उसके पिता मिश्री लाल व पत्नी विमला देवी 27 जुलाई को किसी काम से धर्मपुर कनैली गए थे। शाम को लौटते वक्त छब्बू का पूरा के समीप विपरीत दिशा से आए बाइक सवार ने पिता की बाइक में टक्कर मार दी। इससे पिता व पत्नी को गंभीर चोटें आईं। पिता का इलाज अभी भी प्रयागराज के निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक भुक्खल निवासी बरुआ की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.