Kausambi News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल
कौशाम्बी, जुलाई 27 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के दीवार कोतारी गांव स्थित महाबली बाबा मंदिर के पास सोमवार रात दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ओसा निवासी सोहनलाल पुत्र हीरालाल की मौके पर मौत हो गई। उनकी बाइक पर शंकरलाल पुत्र मूलचंद भी सवार थे, जो घायल हैं। दूसरी बाइक पर सवार करारी के रक्सवारा निवासी अमर सिंह यादव पुत्र बच्चू लाल यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार या लापरवाही से टक्कर हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.