Kausambi News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की गई जान
कौशाम्बी, सितम्बर 17 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई मोड़ के समीप बुधवार शाम बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी एक युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एरायां सादात गांव का अजय साहू (25) पुत्र ओम प्रकाश बुधवार को अपने ननिहाल कड़ा धाम थाना क्षेत्र के देवीगंज बाजार आया था। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। सौरई मोड़ से सौ मीटर आगे अलीपुर जीता रोड पर सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- Ghumla News: सिसई में दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.