Kausambi News: बाइकों की भिड़ंत में मछली कारोबारी की मौत, कोहराम
कौशाम्बी, जुलाई 26 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के गुरौली पुलिस चौकी के सामने शनिवार की रात बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में मछली व्यापारी की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले बाइक सवार गाड़ी छोड़कर भाग निकले। घटना से परिजनों में कोहराम है। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के लोहकट मजरा बेरौंचा निवासी 35 वर्षीय लवकुश उर्फ गुल्ली निषाद पुत्र परमात्मा शरण निषाद मछली बेचने का काम करता था। शनिवार की रात वह बाइक से इलाके की एक बाजार में मछली बेचने गया था। रात करीब आठ बजे वापस लौटते वक्त गुरौली पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाले बाइक सवार गाड़ी छोड़कर भाग निकले। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही लवकुश को इलाज के लिए सीएचसी बारा भेजा। वहां चिकित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.