कौशाम्बी, अगस्त 14 -- Kausambi News: पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में सरपतही बालू डंप के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों की पहचान पूरब शरीरा के नवरंग का डेरा निवासी नकुल सरोज (19) पुत्र रंजय सरोज व शिवबाबू पुत्र रामविशाल निवासी गौरए के रूप में हुई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...