कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के सरपतही बालू डंप के समीप शुक्रवार को बाइकों की भिड़ंत में जख्मी हुए एक युवक की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। जबकि, दूसरा वेंटीलेटर पर जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। गौरए निवासी शिवबाबू (35) पुत्र रामविलास शुक्रवार को बाइक से पश्चिमशरीरा बहन के घर जा रहा था। सरपतही बालू डंप के पास सामने से आए नकुल सरोज (19) पुत्र रंजय सरोज निवासी नवरंग का डेरा की बाइक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी दोनों बाइक सवारों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान शिवबाबू ने दम तोड़ दिया। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। ढाढ़स बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो ...