कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- Kausambi News: अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद सैनी थाना क्षेत्र के कानेमई गांव के समीप शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि, दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कड़ा धाम क्षेत्र के कोरियों गांव निवासी 45 वर्षीय मूलचंद्र पुत्र दुजई शुक्रवार को घरेलू सामान खरीदने बाइक से अजुहा बाजार गए थे। देर रात वह घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे कानेमई गांव के समीप सड़क के अंधे मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सदली गांव निवासी ज्ञान प्रकाश प्रजापति और भीम सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप...