Kausambi News: बाइकों की भिड़ंत में अधेड़ की मौत, दो किशोर घायल
कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के घड़ियालीपुर मजरा सौरई बुजुर्ग नहर मार्ग पर मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि, उनके पुत्र समेत दो किशोर घायल हो गए। फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौती गांव निवासी अफसार अहमद (53) पुत्र निसार अहमद बाइक से अपने 11 वर्षीय बेटे अब्दुल्ला और 16 वर्षीय उजैर पुत्र लल्ला बाबू के साथ सैनी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वो घड़ियालीपुर मजरा सौरई बुजुर्ग नहर मार्ग पर पहुंचे, उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सड़क हादसे में बाइक चालक युवक की मौत, एक घायल हादसे में दोनों बाइक पर सवार सभी लोग घायल हो गए। हालांकि, दूसरी बाइक पर सवार मौके से फरार हो गया। दुर्घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.