Kausambi News: बहू-बेटे ने मिलकर अधेड़ को बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- Kausambi News: नगर पालिका परिषद मंझनपुर के हजरतगंज मोहल्ला निवासी मोहन लाल ने बताया कि रविवार को पारिवारिक विवाद के चलते पुत्र दिलीप कुमार गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी ममता देवी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.