Kausambi News: बहू ने मायके वालों संग मिलकर सास-ननद को पीटा
कौशाम्बी, अगस्त 24 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के फरीदनपुर गांव की जगरानी पत्नी प्रताप ने बताया कि पारिवारिक बातों को लेकर शनिवार को बहू सती देवी गाली देने लगी। फोन कर उसने मायके नैन बारा थाना कौशाम्बी से पिता संतलाल व भाई सियाचंद्र को बुला लिया। तीनों ने मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी को भी पीटा। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.