कौशाम्बी, जुलाई 28 -- Kausambi News: महेवाघाट के एक गांव में भाभी के साथ रही युवती से गांव के ही दबंग ने छेड़खानी की। दूसरे दिन दबंग से भाई ने उलाहना दिया तो उसको लाठी से जमकर पीटा। बीच-बचाव करने पर उसकी मां को भी पीटा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महेवाघाट के एक गांव की युवती शनिवार को अपनी भाभी के साथ गांव के बाहर जा रही थी। इसी दौरान दबंग राजेश यादव ने युवती से छेड़खानी की और उस पर फब्तियां कसीं। युवती ने इसकी जानकारी अपने भाई को दी। दूसरे दिन राजेश यादव से युवती के भाई ने उलाहना दिया तो उसको लाठी से पीटना चालू कर दिया। शोर सुनकर उसकी मां पहुंची और बचाने का प्रयास किया तो उसको भी घायल कर दिया। किसी तरह मामला शांत हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...