Kausambi News: बस डिपो की हाईमास्ट लाइट खराब, राहगीर परेशान
कौशाम्बी, अक्टूबर 23 -- Kausambi News: बस डिपो परिसर में लगी हाईमास्ट लाइट खराब होने से रात के समय राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाइट बंद रहने से परिसर और आसपास के मार्ग पर अंधेरा छाया रहता है। इससे यात्रियों और पैदल आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। स्थानीय निवासी रामकुमार, शांति देवी सहित अन्य लोगों का कहना है कि हाईमास्ट लाइट खराब होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से लाइट की मरम्मत कराकर जल्द चालू कराने की बात कही है, ताकि रात में यात्रियों और राहगीरों को राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.