Kausambi News: बसुहार में विराट दंगल का आगाज, पहलवानों ने दिखाया दमखम
कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- Kausambi News: ग्राम पंचायत बसुहार स्थित गौरैया बाबा खेल मैदान में रविवार को दो दिवसीय विराट इनामी दंगल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। दंगल में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाते हुए एक-दूसरे पर जोरदार दांव-पेच आजमाए। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए मैदान में सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 26 कुश्तियां हुईं। इनमें कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। प्रमोद महोबा और राहुल बमरौली के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं दिन की अंतिम और चर्चित कुश्ती रमाकांत बमरौली और दिनेश कुमार हमीरपुर के बीच हुई। कड़े मुकाबले में रमाकांत बमरौली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: पहलवानों ने दांवपेंच लगा एक-दूसरे को किया चित, जीते इनाम द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.