Kausambi News: बर्थडे पार्टी के बाद लौट रहे दोस्तों की कार डिवाइडर से भिड़ी, चार घायल
कौशाम्बी, अक्टूबर 7 -- Kausambi News: एयरपोर्ट थाने के मोहनी चौराहे के पास मंगलवार रात किसी वाहन को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से भिड़ गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजन उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए ले गए। धूमनगंज के राजरूपपुर निवासी दिव्यंका का मंगलवार को जन्मदिन था। दोस्तों की जिद पर वह करीब आधा दर्जन दोस्तों के साथ कार से बमरौली सिविल एयरपोर्ट के समीप पहुंची। सड़क किनारे हरे-भरे पौधों के बीच कार के बोनट पर केक काटकर सभी ने बर्थडे पार्टी मनाई। इसके बाद रात में सभी कार से घर लौट रहे थे। मोहनी चौराहे के समीप पहुंचते ही किसी वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में आदर्श त्रिपाठी, नीतीश कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.