Kausambi News: बरसात से मौसम सुहावना, शहर से गांव तक जलभराव
कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया है। गुरुवार और शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बुधवार को दिनभर तेज धूप के बाद रात में चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। इसके बाद गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश शुक्रवार देर रात तक जारी रही।लगातार बारिश के कारण नगर और कस्बों में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। गांवों में खेत और खलिहान पानी से लबालब हो गए। मंझनपुर के नया नगर, मंसूर नगर, गांधी नगर, नेता नगर, भेलखा और असकरपुर मगरोहनी समेत कई वार्डों की सड़कों पर पानी भर गया। तहसील मोड़ स्थित कर्बला से जामा मस्जिद तक सड़क पर घुटनों तक पानी जमा होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। जलभराव को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.