कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: लगातार बारिश के कारण सिराथू तहसील के ग्रामसभा बम्हरौली में एक कच्चा मकान जमींदोज हो गया। रामबाबू केसरवानी का मकान अचानक भरभराकर गिरने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बम्हरौली निवासी रामबाबू केसरवानी अपने परिवार के साथ भरवारी में रहते हैं। गांव में स्थित उनका मकान कच्चा था। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कमजोर मकान ने जवाब दे दिया और देखते ही देखते धराशायी हो गया। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान भी प्रभावित हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण गांवों में कच्चे मकानों पर खतरा बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बारिश ने छीना मजदूर का आशियाना, कच्चा मकान गिरा कई मकान ऐसे हैं, जिनकी दीवार...