कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- Kausambi News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पाइन्सा में शनिवार से दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता एवं मेला का आयोजन किया गया। मेले में झूला सर्कस सहित तरह-तरह की लगी दुकानों में खरीदारी करते हुए लोगों ने दंगल में कुश्ती कला का भरपूर आनंद उठाया। दंगल मेले के दूसरे दिन रविवार को दंगल प्रतियोगिता में जिले के राम किशुन सहित शिव लोचन, संतलाल, मोहित कुमार व जितेंद्र पहलवान सहित बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, झांसी, महोबा आदि जनपदों के पहलवानों प्रतिभाग करते हुए कुश्ती में दांव पेच आजमाया। चैम्पियन कुश्ती दोआबा के बम्हरौली निवासी पहलवान रामकिशन व दिल्ली के जितेंद्र कुमार के साथ हुई। काफी देर तक चली रसा-कसी के बीच रामकिशुन पहलवान ने जितेंद्र को पटखनी देते हुए फाइनल खिताब पर कब्जा कर लिया। आयोजक मंडल द्वारा ज...