Kausambi News: बदलते मौसम में बढ़े मरीज, मेडिकल कॉलेज में लगी लंबी कतार
कौशाम्बी, अगस्त 20 -- Kausambi News: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी समेत अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने से मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में गुरुवार को भीड़ रही। आम दिनों में जहां करीब एक हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, वहीं गुरुवार को 1517 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन, बालरोग, दंतरोग, त्वचारोग, नाक-कान-गला और छातीरोग विभाग की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगी रही। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सबसे अधिक भीड़ पर्चा काउंटर पर रही। सुबह से शुरू हुई भीड़ दोपहर तक कम नहीं हुई। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते वायरल संक्रमण और मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने से अस्पताल की ओपीडी पर दबाव बढ़ा है। मरीजों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.