Kausambi News: बदलते मौसम में बढ़ा वायरल फीवर, डायबिटीज और बीपी मरीज रहें सावधान
कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: लगातार हो रही बारिश और बदलते मौसम के बीच वायरल फीवर के मरीज बढ़ने लगे हैं। बुखार, जुकाम, खांसी और कमजोरी की शिकायत लेकर लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। यहां फिजिशियन विभाग की ओपीडी में रोजाना करीब 40 से 50 मरीज वायरल फीवर व इससे मिलती-जुलती मौसमी बीमारियों के लक्षणों के साथ इलाज कराने पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने लोगों से वायरल बुखार को हल्के में न लेने की अपील करते हुए, विशेष रूप से डायबिटीज और हाई बीपी के मरीजों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को बीमारी के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि डायबिटीज और उच्च रक्तचाप के मरीज बुखार होने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.