कौशाम्बी, जुलाई 10 -- Kausambi News: वाराणसी मंडल के डिप्टी डायरेक्टर पंचायती राज समरजीत यादव ने शुक्रवार को विकास खंड कड़ा के खाचकीमई व अफजलपुर सातौ गांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का जायजा लेते हुए जरूरी निर्देश डीपीआरओ को दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी डायरेक्टर ने पंचायत भवन, डिजिटल लइब्रेरी, आरआरसी रिसोर्स रिकवरी सेंटर, अंत्येष्टि स्थल सहित ग्राम पंचायत में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी डायरेक्टर समरजीत यादव ने दोनो ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास ...