कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: प्राथमिक विद्यालय शीतला धाम में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विद्यार्थियों को स्वच्छता, हैंडवॉश और बरसात के मौसम में होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। सहायक अध्यापक आशीष कुमार विश्वकर्मा ने बच्चों को बताया कि बारिश के मौसम में मच्छरों और अन्य कीट-पतंगों के कारण डेंगू, मलेरिया सहित कई संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनसे बचाव के लिए स्वच्छता बनाए रखना सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने विद्यार्थियों को भोजन करने से पहले, शौच के बाद तथा किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन करने से पूर्व साबुन या हैंडवॉश से कम से कम 20 सेकंड तक अच्छी तरह हाथ धोने की विधि समझाई। बच्चों से घर और विद्यालय परिसर के साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी साफ-सफाई बनाए रखने, जलभराव ...