Kausambi News: बच्चों को पढ़ाई के साथ संस्कार देने पर जोर
कौशाम्बी, सितम्बर 21 -- Kausambi News: एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने सोमवार को कंपोजिट विद्यालय गरई का निरीक्षण कर शैक्षिक और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय में पंजीकृत 215 बच्चों के सापेक्ष 154 बच्चे उपस्थित मिले। एसडीएम ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से सवाल-जवाब किए और उनकी शैक्षिक प्रगति परखी। उन्होंने बच्चों को सुबह जल्दी उठने, नियमित व्यायाम करने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि मेहनत और लगन से किताबों को अपना दोस्त बनाकर बच्चे भविष्य में आईएएस, आईपीएस, वैज्ञानिक और इंजीनियर जैसे क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। इससे वे माता-पिता, गांव और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। एसडीएम ने विद्यालय में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मिड-डे मील की गुणवत्ता भी जांची। भोजन में रोटी, सब्जी और फल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.