कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- Kausambi News: कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय देवीगंज प्रथम में मंगलवार को निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नीरज उमराव ने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और स्वाद को परखने के साथ विद्यालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। बीईओ ने विद्यालय परिसर क्लास रूम की स्वच्छता व्यवस्था, शुद्ध पेयजल और रसोईघर में रखे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व एक्सपायरी डेट की जांच की। उन्होंने रसोइयों को बच्चों की अन्नपूर्णा मां का दर्जा देते हुए कहा कि अभिभावक भरोसा करके अपने बच्चों को विद्यालय भेजते हैं। ऐसे में बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर सवाल-जवाब किए। साथ...