कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर मजरा टेन शाहआलमाबाद गांव की रंजना देवी पत्नी मोतीलाल ने बताया कि शनिवार की सुबह बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोस का रहने वाला महेश प्रसाद गाली देने लगा। विरोध करने पर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। वहीं, पीड़िता का कहना है कि पिटाई का वीडियो भी उसने पुलिस को दे दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...