Kausambi News: बच्चों की पहल पर हुआ विशाल भंडारा, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- Kausambi News: कड़ा ब्लॉक के नरसिंहपुर कछुआ गांव में सोमवार देर रात भगवान गजानन की आरती पूजा के बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों की पहल पर गणेश उत्सव के दौरान भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। बच्चों के उत्साह और श्रद्धा को देखते हुए मोहल्लेवासियों ने भी सहयोग किया। भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। आयोजकों ने बताया कि गणपति बप्पा की आराधना और बच्चों में धार्मिक एवं सामाजिक संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, रोहित पटेल, इंद्रपाल पटेल, राजेंद्र उर्फ बबलू पटेल, धर्म पटेल, प्रमोद पटेल, मोहित पटेल, श्यामू प्रजापति, गुलाब, फोंटू पटेल, पवन पटेल, सामल कुमार, सेज पटेल, तूफान पटेल और ओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.