कौशाम्बी, अगस्त 6 -- Kausambi News: करारी क्षेत्र के भटवरिया निवासी शि‌व दर्शन ने बताया कि उसके तीन वर्षीय बेटे ने रास्ते में लघुशंका कर दिया था। इसी बात से नाराज पड़ोसी दिलीप बुधवार को गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दिलीप ने अपने भाई गिरीश व पत्नी के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। शोरगुल सुन बीच-बचाव के लिए पहुंची पत्नी विमला को भी पीटा गया। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...