Kausambi News: बकाया बिल पर 50 से अधिक कनेक्शन काटे, पांच पर केस
कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: अधिशासी अभियंता के निर्देश पर विद्युत विभाग ने कमर्शियल उपभोक्ताओं के खिलाफ तीन दिवसीय चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीओ रमाशंकर और जेई चंद्रिका प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान बिजली बिल बकाया होने पर 50 से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। वहीं, अभियान के दौरान 10 से 11 लाख बकाया बिजली बिल भी जमा कराया गया। बिजली चोरी के पांच मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है। विद्युत विभाग की टीम ने अभियान के दौरान दुकानों, रेस्टोरेंट, अस्पताल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली कनेक्शन और बिल भुगतान की स्थिति की जांच की। जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया था, उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। विभाग की इस कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा। जेई चंद्रिका प्रसाद मौर्य ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.