Kausambi News: बकरी जाने पर किशोरी की जमकर पिटाई
कौशाम्बी, जुलाई 10 -- Kausambi News: स्थानीय कस्बे के नया नगर प्रथम मोहल्ले की अफसाना बेगम ने बताया कि गुरुवार को पड़ोसी इमरान के घर उसकी बकरी चली गई थी। इतनी सी बात पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी रुकसाना के साथ मिलकर 12 वर्षीय बेटी अल्कशा की पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर बालिका की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पड़ोसी युवक ने महिला को पीटा, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.