कौशाम्बी, जुलाई 23 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद मजरा पिपरहा निवासी अंसार अली पुत्र बकर अली किसान हैं। वह सड़क किनारे घर बनाकर रहते हैं। अंसार के मुताबिक, मंगलवार की रात वह और उनके परिजन अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। रात को किसी समय पीछे की दीवार में सेंध काटकर चोर भीतर घुस आए। चोरों ने जिन कमरों में परिवार के सदस्य सो रहे थे, वहां बाहर से कुंडी बंद कर दी थी। इसके बाद कमरे में रखे बॉक्स व अलमारी का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात सहित करीब तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया था। इस संबंध में डीएसपी चायल शिवांक सिंह का कहना है कि गृहस्वामी की पत्नी कुशमुदा बानो की तहरीर पर मुकदमा कायम कराकर चोरों की तलाश कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बंधक बनाकर किसान के मकान से लाखों की चोरी इसके लिए मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया ...