Kausambi News: बंदरों के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल
कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दारानगर निवासी श्रीराम पुत्र मुन्नू मंगलवार शाम को किसी काम से अपने घर की छत पर गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद बंदरों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले में श्रीराम के सिर, हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बंदरों को भगाकर श्रीराम को बचाया। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.