Kausambi News: बंदरों के हमले में मां-बेटे छत से गिरे, मासूम की मौत
कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: बंदरों के हमले के दौरान मां-बेटे छत से गिर गए। दर्दनाक हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां की हालत भी गंभीर बनी हुई है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अढ़ौली निवासी पवन कुमार जायसवाल एलआईसी एजेंट हैं। सोमवार की सुबह उनकी पत्नी कोमल देवी धूप सेंकने के लिए डेढ़ वर्षीय बेटे शौर्य को लेकर घर की छत पर गईं थीं। इसी दौरान बंदरों ने हमला बोल दिया। बच्चे व खुद की जान बचाने के लिए कोमल आनन-फानन नीचे की ओर दौड़ीं। तभी पैर फिसलने के कारण मासूम सहित नीचे आंगन में गिर गईं। दर्दनाक हादसे में मासूम की मौके पर ही जान चली गई। जबकि, कोमल की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना के वक्त गृहस्वामी पवन कुमार कहीं बाहर गए थे। लौटने पर उनकी आंखों से आंस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.