Kausambi News: फ्लाईओवर के पास ऑटो की मनमानी, रोज लगता है जाम
कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- Kausambi News: पिपरी थाने के महमूदपुर मनौरी बाजार में फ्लाईओवर के पास ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। चालक सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाते और उतारते हैं। इससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। जाम के कारण बाजार में आने वाले ग्राहकों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। मनौरी बाजार कौशांबी की प्रमुख बाजारों में शामिल है। सप्ताह में दो दिन लगने वाली सब्जी मंडी में आसपास के गांवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस की नियमित निगरानी नहीं होने से ऑटो चालक मनमाने तरीके से वाहन खड़ा करते हैं। कभी-कभी दो पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहते हैं, जबकि कई बार मौके पर पुलिसकर्मी नहीं रहते। व्यापारियों का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.