कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: महर्षि कॉलेज ऑफ फार्मेसी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों से समारोह में उत्साह का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन और रैंप वॉक के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। जनरल मैनेजर समर अब्बास ने कहा कि फार्मेसी के क्षेत्र में ज्ञान, जिम्मेदारी और मानव सेवा की भावना बेहद महत्वपूर्ण है। प्राचार्य डॉ. मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि कॉलेज जीवन व्यक्तित्व विकास, कौशल संवर्धन और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर है। बी. फार्मा से उत्कर्ष मिश्रा मिस्टर फ्रेशर और लक्ष्मी केसरवानी मिस फ्रेशर चुनी गईं। डी. फार्मा में जितेश कुमार को मिस्टर फ्रेशर और सृष्टि शर्मा को मिस फ्रेशर का खिताब मिला। बीएससी बा...