Kausambi News: फोन कॉल विवाद में महिला को पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 15 -- Kausambi News: कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाने के एक गांव में मोबाइल फोन कॉल को लेकर हुए विवाद में महिला को पीट दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़िता ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, कपड़े फाड़कर बेइज्जत करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।इलाके के एक गांव की महिला ने बताया कि एक युवती उसके बेटे के मोबाइल पर लगातार फोन कर रही थी। अनजान नंबर होने के कारण बेटे ने कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में मिस्ड कॉल देखकर उसने उसी नंबर पर वापस फोन किया, जिसे युवती के परिजन ने उठाया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। महिला का आरोप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.