Kausambi News: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने सभी का मन मोहा
कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। बचपन केवल उम्र का एक पड़ाव नहीं, बल्कि सपनों के अंकुरित होने, कल्पनाओं के पंख फैलने और नन्ही प्रतिभाओं के खिलने का सबसे खूबसूरत समय है। इसी उद्देश्य के साथ स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम प्री प्राइमरी सेक्शन रिच लुक किड्स प्ले स्कूल, में छोटे-छोटे बच्चों के लिए एक भव्य विषय आधारित वेशभूषा प्रतियोगिता थीम बेस्ड फैंसी ड्रेस कंपटीशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।कोई बच्चा अपनी पारंपरिक वेशभूषा में भारतीय संस्कृति में था तो कोई दक्षिण भारतीय, पश्चिमी देशों और विविध वेषभूषा की मनमोहक झलक प्रस्तुत कर रहा था। इसके अलावा सैनिक, डॉक्टर, पुलिस, वकील, किसान की वर्दी पहनकर देशभक्ति, साहस राष्ट्रसेवा और अपने मजबूत इरादों का संदेश दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.