Kausambi News: फायर स्टेशन में जलभराव से 25 परिवारों पर संकट
कौशाम्बी, अगस्त 20 -- Kausambi News: लगातार बारिश के कारण पश्चिमशरीरा फायर स्टेशन परिसर चारों तरफ से पानी से घिर चुका है। परिसर में पानी भरने से यहां रहने वाले करीब 25 पुलिसकर्मियों के परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बनने के बावजूद जलनिकासी का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। जलभराव के कारण परिसर में लगा ट्रांसफॉर्मर भी फुंक जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा स्थित फायर स्टेशन पूरी तरह से पानी से घिर चुका है। आवासीय कमरों में सीलन बनी हुई है, जिससे करंट उतरने का खतरा भी है। यहां छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक रहते हैं। वहीं ड्यूटी पर जाने वाले पुलिसकर्मियों की बाइक के पहिए तक पानी में डूब जाते हैं और गिरकर चोटिल होते हैं। बताया गया कि फायर स्टेशन में तैनात पैरोकार सिपाही विपेंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.