Kausambi News: फायर गन साइलेंसर से लैस बुलेट की खोजबीन तेज
कौशाम्बी, अगस्त 30 -- Kausambi News: बुलेट बाइक में फायर गन साइलेंस लगाकर रौब गांठने वाले युवाओं पर पुलिस की निगाह है। ऐसे साइलेंस लगे वाहनों की अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दो दिन पहले मंझनपुर थाना पुलिस ने जांच के दौरान कार्रवाई भी की है। एसपी का फरमान जारी होने के बाद पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बुलेट बाइक में युवा फायर गन साइलेंस लगवाने के आदी हो गए हैं। वह भीड़भाड़ वाले इलाके में इस साइलेंसर की बदौलत अचानक फायरिंग अथवा पटाखा की आवाज निकालना शुरू कर देते हैं। इससे लोग जहां चौंक जाते हैं, वहीं अचानक सड़क से दूर भाग निकलते हैं। इससे हादसा होने का भी खतरा बना रहता है। वहीं अचानक इस प्रकार की आवाज होने से भगदड़ भी मचने की संभावना रहती है। देर रात गांव-देहात में इस साइलेंसर का इस्तेमाल होने से लोग चौक जाते हैं। वह घरों से बाहर निकल आते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.