Kausambi News: फांसी पर लटकता मिला बालक का शव
कौशाम्बी, जुलाई 10 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोतारी पश्चिम गांव निवासी एक किशोर का शव शुक्रवार की शाम घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उसने खुदकुशी की या हत्या कर लटकाया गया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव पीएम के लिए भेजकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कोतारी पश्चिम गांव निवासी धनश्याम मौर्य लखनऊ में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार की शाम उनकी पत्नी खेतों की ओर गई थी। लौटकर वापस आई तो भीतर कमरे का नजारा देख चीख पड़ीं। वहां 10 वर्षीय बेटे गोपाल का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। शोरगुल सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंचे दीवर कोतारी चौकी प्रभारी ने लिखापढ़ी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मंझनपुर इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.