Kausambi News: फांसी पर लटकता मिला नव विवाहिता का शव
कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: कौशाम्बी थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव की एक नवविवाहिता का शव सोमवार की शाम घर के भीतर फांसी पर लटकता मिला। विवाहिता ने आत्महत्या की या फिर उसे मारकर लटकाया गया, इसका पता नहीं चल सका है। मायके वालों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
घटना की पृष्ठभूमि हजियापुर निवासी शुभम की शादी एक साल पहले कड़ा धाम थाना क्षेत्र के मवई गांव की 20 वर्षीय नीलम से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद शुभम रोजगार के लिए मुंबई चला गया। घर में नीलम अपने ससुर जीतलाल व सास बिट्टन देवी के साथ रहती थी। बिट्टन देवी के मुताबिक, सोमवार को वह पति के साथ खेत में काम करने गई थी। घर में सिर्फ नीलम थी।
शव की खोज शाम को लौटकर आई तो देखा कि नीलम कहीं नजर नहीं आ रही थी। कमरे में जाकर देखने पर सास की चीख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.