Kausambi News: फांसी पर लटकता मिला आशा कार्यकत्री के बेटे का शव
कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव निवासी एक युवक का शव शनिवार रात घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उसने खुदकुशी की या फिर और कोई घटना हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप फिलवक्त नहीं लगाया गया है। गोराजू निवासी दीपक सिंह (26) पुत्र स्व. रामभजन सिंह की मां शांति देवी आशा कार्यकत्री हैं। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, करीब 10 दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हार्ट संबंधी परेशानी के चलते कानपुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। दीपक अपनी बहन दीपिका व छोटे भाई आयुष के साथ कानपुर में ही था। शुक्रवार को वह छोटे भाई के साथ घर लौटा था। शनिवार को दीपक को बुखार था, इसलिए आयुष अकेले कानपुर चला ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.