कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: करारी, हिन्दुस्तान संवाद करारी थाना क्षेत्र के फरीदपुर संवरो गांव की एक किशोरी का शव मंगलवार रात घर की छत पर बने छप्पर के नीचे फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उसने खुदकुशी की या और कोई घटना हुई, फिलहाल यह साफ नहीं है। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।फरीदपुर संवरो निवासी पूजा (17) पुत्री स्व. नन्हई सरोज पढ़ाई के साथ घर के कामों में मां का हाथ बंटाती थी। मंगलवार को वह सुबह से ही अनबन थी। परिजनों ने उदासी का कारण भी पूछा, लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया। रात को अचानक वह ऊपर चली गई। काफी देर तक नीचे नहीं आई तो परिवार वाले छत पर गए। वहां का नजारा देख उनकी चीख निकल पड़ी। किशोरी का शव छप्पर के नीचे फांसी के फंदे पर लटक रहा ...