कौशाम्बी, अगस्त 3 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के दरियापुर मजरा रनिहापर निवासी आदेश कुमार ने बताया कि शनिवार को वह अपने मिर्च के खेत में निराई कर रहा था। तभी गांव के सूरज की बकरी आकर फसल नष्ट करने लगी। इसका उलाहना देने पर आरोपी सूरज ने अपने परिवार के रूपचंद्र, हरिश्चंद्र व राकेश के साथ मिलकर गाली देते हुए पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी बैजंती को भी पीटा। ग्रामीणों ने किसी तरह दंपती की जान बचाई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ढाबा जा रहे दंपती को रास्ते में रोककर पीटा यह भी पढ़ें- Kausambi News: बकरी चराने का विरोध पड़ा भारी, दंपति पर लाठी-डंडों से हमला

हिंदी ह...