कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा निवासी धनई सरोज ने बताया कि उसने घर के समीप खाली पड़ी जमीन पर सेम बो रखी है। 28 अक्तूबर की सुबह पड़ोसी संतलाल की बकरी फसल नष्ट कर रही थी। इसका विरोध करने पर संतलाल ने अपने पिता पंक्षी व पत्नी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी पीटा। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...