Kausambi News: फसलों को मिली संजीवनी, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
कौशाम्बी, अगस्त 5 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। इन दो दिनों से हो लगातार हो रही बारिश ने जिले के किसानों को बड़ी राहत दी है। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनने के कारण खरीफ फसलों की बड़वार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। इसका सबसे अधिक लाभ धान, मक्का और दलहनी फसलों को मिलने की उम्मीद है। वहीं, सब्जी उत्पादकों को भी फिलहाल सिंचाई से राहत मिलेगी, जिससे उनकी लागत कम होगी।कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि धान की रोपाई के बाद हुई यह बारिश बेहद लाभकारी है। इससे धान की जड़ों का बेहतर विकास होगा और पौधों में अधिक कल्ले निकलेंगे, जिससे उत्पादन बढ़ने की संभावना है। अरहर और उड़द जैसी दलहनी फसलों की बढ़वार भी तेज होगी। उन्होंने बताया कि लौकी, करेला, भिंडी और मिर्च जैसी सब्जी फसलों को भी बारिश का लाभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.