Kausambi News: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर डाली युवती की अश्लील फोटो
कौशाम्बी, जुलाई 8 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक युवती का दंपती ने जीना मुहाल कर दिया है। इंस्टाग्राम पर उसके नाम की फर्जी आईडी बनाकर आरोपी अश्लील फोटो डाल रहे हैं। इसका विरोध करने पर धमकी देते हैं। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने बताया कि आरोपी अजय कुमार व उसकी पत्नी रुबी ने इंस्टाग्राम पर उसके नाम की फर्जी आईडी बनाई है। इसी आईडी में एआई से एडिट की गई उसकी अश्लील फोटो अपलोड कर रहे हैं। युवती के मुताबिक, आरोपियों ने आईडी में उसका नंबर भी डाल दिया है। परिणाम है कि आए दिन अंजान लड़कों का फोन आता है। सभी आपत्तिजनक बातें करते हैं। युवती का कहना है कि इसका विरोध करने पर आरोपी दंपती गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी देते हैं। उनकी हरकतों से युवती परेशान हो चुकी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.