कौशाम्बी, सितम्बर 4 -- Kausambi News: एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी लैप्स होने और फंड वैल्यू बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से लाखों रुपये ऐंठ लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। चरवा थाने के रामपुर गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र रामसुमेर साइबर ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की एक पॉलिसी ले रखी थी। वर्ष 2025-26 का प्रीमियम जमा न होने के कारण पॉलिसी लैप्स होने की स्थिति में थी। इसी दौरान उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से फोन आया। फोन करने वालों ने खुद को एसबीआई लाइफ का अधिकारी बताते हुए कहा कि यदि वह 3.50 लाख रुपये जमा कर दें तो उनकी पॉलिसी सक्रिय हो जाएगी और फंड वैल्यू भी बढ़ जाएगी। पीड़ित ने बताया कि फोन करने...