Kausambi News: पड़ोसियों ने घेरकर बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 24 -- Kausambi News: पइंसा के कैमा गांव में मामूली बात पर पड़ोसियों ने अधेड़ को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। अधेड़ को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कैमा निवासी हरिश्चंद्र पटेल पुत्र बच्चा लाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह बुधवार की रात करीब आठ बजे दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान पड़ोसी अनिल पटेल अपने भाई सतीश व पिता रामलखन के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। हरिश्चंद्र ने विरोध किया तो उसको तीनों लोगों ने घेरकर लाठी-डंडा से जमकर पीटा। इससे सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई। किसी तरह पड़ोसियों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। हरिश्चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने पिता व पुत्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.